बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. बंगाल में BJP कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में आक्रोश
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 मार्च 2021 (22:54 IST)

बंगाल में BJP कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में आक्रोश

WestBengal
दिनहाटा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे और बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया और टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की।  पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार का अवैध ‌कॉलोनियों को वैध करने का बड़ा दांव